हमारी परियोजनाएँ समुदाय की वास्तविक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर शिक्षा, स्वास्थ्य, अधिकार, आजीविका और सामाजिक विकास के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित की जाती हैं।
स्कूल छोड़ चुके बच्चों की पहचान, परिवारों से संवाद और बच्चों को पुनः शिक्षा से जोड़ने के लिए सामुदायिक अभियान।
बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, अधिकार और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने वाली गतिविधियाँ।
महिलाओं के अधिकार, घरेलू हिंसा की रोकथाम, कानूनी जानकारी और नेतृत्व विकास से संबंधित प्रशिक्षण एवं जागरूकता।
युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी, कौशल, रोजगार और सामाजिक मुद्दों के प्रति समझ विकसित करना।
ग्रामीण एवं वंचित परिवारों को सरकारी योजनाओं और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी से जोड़ना।
संविधान, मानवाधिकार, SC/ST Act, RTE, POCSO और नागरिक अधिकारों से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम।
महिलाओं, बालिकाओं और युवाओं को कौशल प्रशिक्षण तथा रोजगार/स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास।
स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित जन-जागरूकता।
जल संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक स्तर पर टिकाऊ व्यवहार को बढ़ावा देना।
नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रचनात्मक माध्यमों से सामाजिक संदेशों को समुदाय तक पहुँचाना।